भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर की श्रधाञ्जलि अर्पित
थानखमहरिया- साजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थानखम्हरिया गुवारा विश्राम गृह मे छत्तीसगढ़ के निर्माता, हमारे पथ प्रदर्शक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय श्रीअटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर थानखम्हरिया मंडल के समस्त भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया उनकी जयंती मनाई गईं उक्त अवसर पर बेमेतरा जिला महामंत्री राजेश ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी जी युवा जनपद अध्यक्ष जीतेन्द्र साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुन्नी तोरण यादव, किसान मोर्चा जिला महामंत्री चंद्रशेखर राजपूत, मंडल महामंत्री आदर्श जोशी, राजेश राजपूत किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य रवि निषाद, डिहु राम साहू, संजय पटेल,लाला साहू सरपंच श्यामपुर कांपा, मोनू सिंह कोपेडबरी सरपंच, चितरेन साहू सरपंच बनराका, हिमांचल चौबे, नेतराम ध्रुव, वासु सिँह बैस एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
