Logo

    बेमेतरा में राजनीतिक दलों की बैठक: निर्वाचन प्रक्रिया में सुधार के लिए दिए गए सुझाव

    News
    Politics |
    Bemetra
    | 21 Mar 2025
    बेमेतरा, 21 मार्च 2025 – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट के दृष्टि सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए।

    बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, अपर कलेक्टर श्री अनिल वाजपेयी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंकिता गर्ग सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सर्वश्री श्री राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र वर्मा, परमेश्वर वर्मा, आदित्य सिंह राजपूत, नवीन ताम्रकर, संतोष वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती खुशबू गोविंद वर्मा और गोपी देवांगन शामिल थे।बैठक की शुरुआत में कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने उपस्थित प्रतिनिधियों को बैठक की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए राजनीतिक दलों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित कोई सुझाव हो, तो वे उसे साझा कर सकते हैं।बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इनमें मतदान केंद्रों की सुविधाओं में सुधार, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना, मतदाताओं की मृत्यु के बाद उनके नाम सूची से विलोपित करने की प्रक्रिया को तेज करना, वार्ड एवं अनुभागों के परिसीमन को संतुलित करने का के सुझाव दिए । इसके अलावा, “वन नेशन, वन इलेक्शन” और डिजिटल निर्वाचन जैसी संभावनाओं पर भी सुझाव आए । बैठक के उपरांत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मशीनों को पुनः सीलबंद किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बैठक में आपके द्वारा दिए गए सुझावों को निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और निष्पक्ष बनाने संबंधी दिए सुझाव व बातों से निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जाएगा ।

    Shri Swar NewsAuthor

    Related News Articles

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर की श्रधाञ्जलि अर्पित

    Saja | 25 Dec 2025

    थानखम्हरिया :- भारतीय जनता पार्टी के थानखम्हरिया मंडल के कार्यकर्त्ताओ...

    image

    ग्राम पंचायत बनराका मे मनाई गईं अटल जी की जयंती

    Saja | 25 Dec 2025

    साजा :-आज साजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बनराक...

    image

    एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु 10 अक्टुबर से 10 नवंबर तक साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन।

    Bemetra | 15 Oct 2025

    बेमेतरा, 14 अक्टूबर 2025:- साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत अम्बो पब...

    image

    पूर्व जिला पंचायत सभापति गोवेंद्र पटेल ने कृषि आयुक्त सहला निगार से की शिकायत

    Bemetra | 06 Oct 2025

    बेमेतरा:- बेमेतरा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक09 पूर्व जिला पंचायत सभा...

    image

    विधायक ईश्वर साहू ने किया वृक्षारोपण, साथ ही साथ मिनी स्टेडियम का किया निरिक्षण

    Saja | 05 Jul 2025

    थानखम्हरिया :- साजा विधानसभा के थानखम्हरिया मंडल के ग्राम पंचायत बनराक...

    image