Logo

    स्वास्थ्य केंद्रों को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध : ईश्वर साहू विधायक साजा

    News
    Politics |
    थान खम्हरिया
    | 11 Sep 2024
    विधायक ईश्वर साहू दजीवन दीप समिति मे काम करने वाले कर्मचारियों की राशि मे 500 रूपये बढ़ोतरी की घोषणा किया गया l

    साजा :- साजा विधायक ईश्वर साहू की अध्यक्षता में आज थान खम्हरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवनदीप समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्यों और स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान विधायक ईश्वर साहू ने समिति के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्राप्त किया और उसकी समीक्षा की। उन्होंने समिति द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति और बजट के उपयोग पर संतोष जताया। इसके साथ ही, उन्होंने समिति को निर्देश दिए कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाए।खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा विधायक ईश्वर साहू का पुष्पगुच्छ से स्वागत करके किया, समस्त जीवनदीप समिति मनोनीत सदस्यों एवम उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया गया। 

    विधायक ईश्वर साहू ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने समिति को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बजट का सही उपयोग हो और हर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

     

    बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने स्वास्थ्य केंद्र में आ रही समस्याओं और चुनौतियों पर भी चर्चा की, जिसमें प्रमुख रूप से स्टाफ की कमी, दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, सीसी रोड, समेत कई अन्य मुद्दे शामिल थे। विधायक ने इन समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया और स्वास्थ्य केंद्र की समग्र स्थिति को सुधारने की दिशा में ठोस प्रयास करने पर बल दिया।वही विधायक ईश्वर साहू द्वारा जीवन दीप समिति मे काम करने वाले कर्मचारियों की राशि मे 500 रूपये की बढ़ोतरी की घोषणा किया गया l 

    बैठक मे प्रमुख रूप से भाजपा उपाध्यक्ष लोकनाथ पटेल, मण्डल अध्यक्ष तोरण पुन्नी यादव, महामंत्री राजेश ठाकुर, पूरन कश्यप, अनिल सिंघानिया, सुरेश सिंघानिया, भाजपा कार्यकर्त्ता गण, जीवन दीप समिति के समस्त सदस्यगण, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी समेत समस्त डॉक्टर उपस्थित रहे l

    Shri Swar NewsAuthor

    Related News Articles

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर की श्रधाञ्जलि अर्पित

    Saja | 25 Dec 2025

    थानखम्हरिया :- भारतीय जनता पार्टी के थानखम्हरिया मंडल के कार्यकर्त्ताओ...

    image

    ग्राम पंचायत बनराका मे मनाई गईं अटल जी की जयंती

    Saja | 25 Dec 2025

    साजा :-आज साजा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बनराक...

    image

    पूर्व जिला पंचायत सभापति गोवेंद्र पटेल ने कृषि आयुक्त सहला निगार से की शिकायत

    Bemetra | 06 Oct 2025

    बेमेतरा:- बेमेतरा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक09 पूर्व जिला पंचायत सभा...

    image

    विधायक ईश्वर साहू ने किया वृक्षारोपण, साथ ही साथ मिनी स्टेडियम का किया निरिक्षण

    Saja | 05 Jul 2025

    थानखम्हरिया :- साजा विधानसभा के थानखम्हरिया मंडल के ग्राम पंचायत बनराक...

    image

    बेमेतरा में राजनीतिक दलों की बैठक: निर्वाचन प्रक्रिया में सुधार के लिए दिए गए सुझाव

    Bemetra | 21 Mar 2025

    बेमेतरा, 21 मार्च 2025 – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज कलेक्ट...

    image