Logo

    ग्राम कंतेली में विश्व जल दिवस पर जल सभा का आयोजन

    News
    Health |
    Bemetra
    | 22 Mar 2025
    बेमेतरा, 22 मार्च 2025। विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला बेमेतरा के ग्राम कंतेली में जल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। इस कार्यक्रम में जलवाहिनी, ग्राम जल स्वच्छता समिति एवं गांव की अन्य महिलाओं को जल प्रबंधन, जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जिससे ग्रामीण महिलाओं को जल प्रबंधन में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, जल संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जल दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण और जल संवर्धन के लिए शपथ ली। इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बेमेतरा की टीम एवं अन्य संबंधित कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और स्वच्छ पेयजल की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाना था।

    Shri Swar NewsAuthor

    Related News Articles

    एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु 10 अक्टुबर से 10 नवंबर तक साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम का किया जा रहा आयोजन।

    Bemetra | 15 Oct 2025

    बेमेतरा, 14 अक्टूबर 2025:- साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत अम्बो पब...

    image

    पूर्व जिला पंचायत सभापति गोवेंद्र पटेल ने कृषि आयुक्त सहला निगार से की शिकायत

    Bemetra | 06 Oct 2025

    बेमेतरा:- बेमेतरा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक09 पूर्व जिला पंचायत सभा...

    image

    सुशासन तिहार-2025 आज से समाधान शिविर लगने का सिलसिला शुरू 31 मई तक लगेंगे

    Bemetra | 04 May 2025

    जिले में पहले तीन शिविर ग्राम पंचायत सिगदेही, कन्हेरा और खेड़ा में आयो...

    image

    सुशासन तिहार की तैयारी जोरों पर, कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र सहित एसडीएम, तहसील लोक सेवा केंद्र आदि कार्यालयों का किया निरीक्षण कलेक्टर ने लोगों से उनकी समस्याएं मौके पर सुनी. सुशासन तिहार की भी जानकारी दी

    Bemetra | 09 Apr 2025

    बेमेतरा, 9 अप्रैल 2025।कलेक्टर रणवीर शर्मा ने आज साजा जनपद में सुशासन...

    image

    राज्यपाल श्री रमेन डेका का बेमेतरा प्रवास: 22 मार्च को करेंगे पौधारोपण और अधिकारियों के साथ बैठक

    Bemetra | 21 Mar 2025

    बेमेतरा, 21 मार्च 2025:- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, श्री रमेन डेका, कल 22 ...

    image